जम्मू-कश्मीर: पंपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पंपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ ईडीआई बिल्डिंग में हो रही है।

army

एक पुलिस पार्टी पर हमला होने के बाद सुरक्षा बलों ने ईडीआई बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस सर्च ऑपरेशन के बाद अब खबर है कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।

श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित इस बिल्डिंग सुबह के समय आग लग गई। यहां पर गोलियों का आवाज भी सुनी गई थी। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में भी इस बिल्डिंग पर हमला हुआ था।

फिलहाल वहां पर लगातार आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। गोलियों की आवाज साफ-साफ सुनाई दे रही है। इस मुठभेड़ में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

सीआरपीएफ के अधिकारी के अनुसार बिल्डिंग में दो-तीन आतंकी छुपे हो सकते हैं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि बिल्डिंग में कितने आतंकी छुपे हुए हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। साथ ही, यहां पर पूरे यातायात को रोक दिया गया है। कुछ टीवी रिपोर्ट के मुताबिक एक जवान के पैर में गोली लगी है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

पहले भी हो चुका है इस बिल्डिंग में हमला

इसी साल 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पंपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक काफिले पर हमला कर दिया था। आतंकी हाईवे से सटी हुई ईडीआई बिल्डिंग में छुपे हुए थे।

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ करीब तीन दिन चली थी। इस मुठभेड़ में सभी तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था। इस मुठभेड़ में स्पेशल फोर्स के दो कैप्टन सहित तीन सेना के जवान और दो सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+