पंपोर: बिल्डिंग में छुपे हैं आतंकी, कल सुबह से जारी है मुठभेड़
श्रीनगर। कश्मीर के पंपोर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रही मुठभेड़ को 24 घंटे से भी अधिक बीत चुके हैं। इस मुठभेड़ में अब तक कोई भी आतंकी नहीं मारा गया है। लगातार गोलीबारी की आवाज आ रही है। दोनों ही ओर से फायरिंग जारी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों की संख्या दो या तीन हो सकती है।

सोमवार सुबह हुआ हमला
जम्मू-कश्मीर के पंपोर में यह हमला सोमवार को सुबह करीब 6.30 बजे हुआ। इस आतंकी हमले में सेना के एक जवान के पैर में गोली लगी है। अब इस घटना को 24 घंटे से भी अधिक बीत चुके हैं, लेकिन फायरिंग जारी है।
नाव से आए आतंकी
आतंकियों ने ईडीआई (इंट्राप्रेन्योर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट) बिल्डिंग को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि सभी आतंकी जम्मू-कश्मीर के पंपोर में नाव का सहारा लेकर दाखिल हुए हैं।
कश्मीर से पाक की ओर बहती झेलम झेलम नदी कश्मीर से पाकिस्तान की ओर जाती है। पुलिस का कहना है कि आतंकियों ने इस नदी को पार किया और फिर वहां से वह ईडीआई बिल्डिंग में दाखिल हो गए। इंटेलीजेंस एजेंसियों की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी हमलों की चेतावनी दी गई थी।
पहले भी हो चुका है इस बिल्डिंग में हमला
इसी साल 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पंपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक काफिले पर हमला कर दिया था। आतंकी हाईवे से सटी हुई ईडीआई बिल्डिंग में छुपे हुए थे।
सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ करीब तीन दिन चली थी। इस मुठभेड़ में सभी तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था। इस मुठभेड़ में स्पेशल फोर्स के दो कैप्टन सहित तीन सेना के जवान और दो सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications