J-K: कुलगाम मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, हिजबुल के 4 आतंकी किए ढेर
आज सुबह जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया ये दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के बताए जा रहे हैं।
जम्मू। आज एक बार फिर से आंतकियों ने धरती के जन्नत को खून से लाल करने की कोशिश की लेकिन वो इस नापाक हरकत में सफल नहीं हो पाए। आज सुबह जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 4 आतंकियों को ढेर कर दिया ये चारों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के बताए जा रहे हैं।

खास बातें
- ये मुठभेड़ आज सुबह जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के नोपारा गांव में हुई।
- आतंकी एक घर में घुसे हुए थे।
- जिसकी जानकारी पाने के बाद स्पेशल फोर्स, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान पहुंचे और उस घर को घेर लिया।
- इसके बाद आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
- जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की।
- इस जवाबी हमले में 4 आतंकी मारे गए हैं जबकि दो जवान शहीद हो गए हैं।
- मारे गए दो आतंकी कुलगाम के ही बताए जा रहे हैं।
- जिसमें से एक मुदस्सिर रेदवानी गांव का रहने वाला है।
- जबकि दूसरा मोहम्मद हाशिम मोहदपोरा का रहने वाला है।
- इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.
- आतंकियों के पास से दो राइफल और गोला बारूद भी बरामद किया गया।












Click it and Unblock the Notifications