जम्मू कश्मीर के बडगाम में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर खत्म, एक आतंकी ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बडगांव जिले के करालपोरा इलाके में सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। बता दें कि दोनों ही ओर से लगातार गोलीबारी हो रही थी, जिसमे सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। एनकाउंटर के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सेना आतंकियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बता दें कि इससे पहले 23 जून को शोपियां में सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया था। जबकि 11 जून को भी शोपियां में सेना ने दो आतंकियों को ढेर किया था। इस दौरान सेना ने सयार अहम भट और शाकिर अहमद वागे को मौत के घाट उतार दिया। दोनों ही आतंकी अंसार गजावतुल हिंद के सदस्य थे, जिनकी कई मामलों में पुलिस तलाश कर रही थी।













Click it and Unblock the Notifications