J&K: शोपियां एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, जवान शहीद

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ पंडोशान गांव में हो रही है। जानकारी के अनुसार 2-3 से आतंकी छिपे हो सकते हैं। करीब 14 घंटों से जारी इस मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया है। शोपियां के पंडूशान इलाके में जारी मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद व एक अन्य घायल है। शहीद जवान की पहचान 34 आरआरके रामवीर के रूप में हुई है हालांकि गाड़ी को कुछ नुकसान पहुंचा है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को जम्मू कश्मीर नंबर की कार में सवार कुछ संदिग्ध लोगों की दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर पुलिस से मुठभेड़ हुई थी।

encounter

मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी। कुछ ही देर में दो शख्स पुलिस ने दबोच लिए। बताया जा रहा है कि एक्सयूवी में कुल 4 लोग सवार थे।घटना दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर रोहिणी जेल के पास एलिवेटेड रोड के नीचे की है। इस घटना से जुड़ी तस्वीरें भी जारी की गई हैं। सड़क पर खड़ी पुलिस की गाड़ियों से कुछ दूर सफेद रंग की XUV 500 में बदमाश सवार बताए गए। पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों की पहचान नहीं हुई। एक्सयूवी में बैठे लोग पुलिस पर फायरिंग कर रहे थे, लेकिन रोहिणी जेल के पास आकर पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। एक राहगीर ने बताया कि एक्सयूवी में करीब 4 लोग सवार थे, जिसमें से 2 भागने में कामयाब रहे। जबकि 2 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस टीम ने भी गोलियां चलाईं। एक्सयूवी में बैठा एक बदमाश घायल हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+