छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, 11 जवान घायल

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड के 11 जवान घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के जंगल एलमागुंडा जंगल में जिला पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर जब डीआरजी और एसटीएफ के जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे तभी उनका सामना नक्सलियों से हो गया। फिलहाल मुठभेड़ अभी जारी होने की खबर है।

encounter between security forces and naxals is underway in Sukma

सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है, उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। इसी बीच बुरी खबर यह भी आ रही है कि हमले में 11 जवान भी घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। जंगल में नक्सलियों का सामना कर रहे जवानों की मदद के लिए सीआरपीएफ 150 बटालियन की टीम को भी रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जवानों का सामना नक्सलियों को लीडर हिड़मा के गुर्गों से हुआ है।

नक्सलियों ने की थी डीआरजी जवान की हत्या
दो सप्ताह पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा एक डीआरजी जवान का अपहरण कर उसकी हत्या के बाद से हड़कंप मच गया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने जवान के शव को गुरुवार सुबह गांव के बाहर फेंक दिया था। स्थानीय लोगों ने जवान का शव देखते ही परिजनों के साथ-साथ पुलिस को सूचना दी थी। बता दें कि मृतक जवान होली के एक दिन बाद ही घर आया हुआ था। यह घटना दोरनापाल क्षेत्र के आरगट्टा गांव की है। डीआरजी जवान कड़ती कन्ना दोरनापाल में तैनात था। वह होली के अगले दिन बुधवार को अपनी पत्नी के साथ गृहग्राम आरगट्टा आया और पंचायत की बैठक में भी शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात कुछ लोग सादे कपड़े में जवान के घर पहुंचे और उसे अगवा कर अपने साथ ले गए था।

यह भी पढ़ें: वाराणसीः देश के अलग-अलग जगहों से घूम कर आए 34 पार्षदों की एयरपोर्ट पर नहीं हुई स्क्रीनिंग, DM ने दिया नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+