बिहार: औरंगाबाद जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

पटना। बिहार के औरंगाबाद जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बीच मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों और पुलिस के बीच जंगल में करीब डेढ़ घंटे तक मुठभेड़ चली। पुलिस ने घटनास्थल से काफी मात्रा में हथियार और अन्य सामाग्री बरामद की है। सीआरपीएफ, एसटीएफ और कोबरा की टीम देव इलाके के सतनदिया में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई।

encounter between naxals and security forces in bihars Aurangabad, Three naxals killed
एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि, सुरक्षाबलों को नक्सली कमांडर अभिजीत यादव की टीम के पहुंचने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर कोबरा, सीआरपीएफ, एसटीएफ और अभियान दल की टीम सर्च अभियान शुरू किया था। सुरक्षाबलों की टीम सतनदिया नाला के समीप पहुंची जहां नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया और जमकर फायरिंग हुई।

जब नक्सलियों को लगा कि, सुरक्षाबल उन पर भारी पड़ रहे हैं तो वे मैदान छोड़कर भाग गए। सर्च अभियान के दौरान अभी तक तीन नक्सलियो के शव बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने यहां से सात राइफल, खाने-पीने की सामग्री सहित भारी मात्रा में गोली और कई अन्य चीजें बरामद की हैं। इस संबंध में एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+