जम्मू कश्मीर: कुलगाम एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, जैश का टॉप कमांडर भी मारा गया

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। यह एनकाउंटर कुलुगाम के नागनाड-चिम्मेर इलाके में चल रहा है। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार इस एनकाउंटर में जम्मू कश्मीर के पुलिस और सेना के जवान शामिल है। सुरक्षाकर्मियों को इस बात की जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं, जिसके बाद उन्होंने इस पूरे इलाके को घेर लिया। इस एनकाउंटर में सेना ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है, जबकि तीन जवान भी इस दौरान घायल हुए हैं।

encounter

एनकाउंटर में 3 आतंकियों को सुरक्षा बल के जवानों ने ढेर कर दिया है। इन लोगों के पास से काफी हथियार और बारूद बरामद किए गए हैं। जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि एनकाउंटर में सेना के तीन जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जो आतंकी मारे गए हैं वो आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के हैं। इसमे आतंकियों का एक टॉप कमांडर भी शामिल है, जिसे आईईडी का एक्सपर्ट माना जाता है। ये पाकिस्तनी हैंडलर्स से निर्देश लेता था, पूर्व में कई सुरक्षा बलों पर हुए हमलों का भी यह जिम्मेदार था। यह 3-4 एनकाउंटर के दौरान मौके से भागने में सफल रहा था। इसके पास से एक एमओ-4 अमेरिकी राइफल बरामद की गई है।

बता दें कि जम्मू-कश्‍मीर की नियंत्रण रेखा पर लगातार आतं‍की घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हमारे देश की सेना उनको गोलियों से भून कर ढेर कर दे रही हैं। गुरुवार की सुबह जम्मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी के निकट आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की लेकिन उनके नापाक मंसूबों पर सेना ने पानी फेर दिया था। भारतीय सेना ने घुसपैठ करने वाले एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया। इस आतंकी के पास से एक राइफल भी बदामद किए गए थे। कुपवाड़ा के केरन सेक्‍टर में नियंत्रण रेखा पर सैनिकों को अज्ञात व्यक्तियों की संदिग्ध हरकत का पता चला। घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को सेना के सैनिकों ने तुरंत मार गिराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+