छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया, इनामी नक्सली मनोज उर्फ मॉडम भी हुआ ढेर
Chhattisgarh Naxalites encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, इस अभियान में अब तक कम से कम 10 नक्सली मारे गए हैं और मुठभेड़ अभी भी जारी है।
मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली मनोज उर्फ मॉडम बालकृष्ण भी शामिल है। यह मुठभेड़ मैनपुर के मटाल इलाके के घने जंगलों में हुई, जहां सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे थे।

पीटीआई न्यूज के अनुसार गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के भालूडिगी पहाड़ी पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई िसीसी सदस्य मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण सहित 10 नक्सली मारे गए।
इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान और जिला पुलिस बल के अधिकारी एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने की उम्मीद है।
सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच जारी है मुठभेड़
रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अमरेश मिश्रा ने बताया कि गरियाबंद में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। उन्होंने बताया इस अभियान में विशेष कार्य बल (एसटीएफ), सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) और राज्य पुलिस की अन्य इकाइयां शामिल हैं। इस मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस अधीक्षक (एसपी) निखिल राखेचा ने भी की है।












Click it and Unblock the Notifications