इन्सैफेलाइटिस की कैद में गोरखपुर, 10 और बच्चे मरे, मृतकों की संख्या 319 हुई

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे बिहार में भी इन्सैफेलाइटिस से एक बच्चे कीमौत हो गई है। वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटे में इन्सैफेलाइटिस के 33 और मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस साल बीआरडी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इन्सैफेलाइटिस के कम से कम 1560 मरीजों को भर्ती कराया गया जिनमें से 319 की मौत हो चुकी है।
भर्ती कराए गए इन 1560 मरीजों में से ज्यादातर बच्चे थे। मालूम हो कि गोरखपुर और आसपास के जिलों में इन्सैफेलाइटिस हर साल सैकड़ों लोगों की जान ले लेता है। हालांकि सरकार ने इससे निपटने के लिये सरकारी अस्पतालों में इंतजाम कराए हैं मगर समय से बीमारी का ना पता चलने से लोगों की मौत हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications