पीएम और सीएम की तस्वीर कचरे के ठेले में रखने वाले सफाईकर्मी को अब वापस मिली अपनी नौकरी
कूड़ा गाड़ी में पीएम और सीएम की फोटो ले जाने वाले बर्खास्त सफाईकर्मचारी को नौकरी पर किया गया बहाल
मथुरा , 19 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो मथुरा में कचरा गाड़ी में नजर आई थी। जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसके बाद कूड़ा गाड़ी में ये फोटो फ्रेम्ड ले जाने वाले संविदा पर रखे गए सफाई कर्मचारी को बर्खास्त किया गया तो सफाई कर्मचारी यूनियन ने बर्खास्त कर्मचारी के लिए नौकरी की डिमांड की थी। वहीं कर्मचारी यूनियन की इस चेतावनी के बाद लापरवाही के लिए माफी मांगने के बाद सफाईकर्मी को नौकरी पर बहाल कर दिया गया है।

नगर निगम के अधिकारियों ने उनकी माफी स्वीकार कर ली और बर्खास्त किए गए सफाई कर्मचारी को बहाल कर दिया। मथुरा नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी करीम अख्तर कुरैशी ने कर्मचारी का कॉन्ट्रेक्ट बहाल करते हुए भविष्य में और अधिक सतर्क रहने की चेतावनी के साथ नौकरी पर रखा है। नगर निगम ने कहा कि जनता को नगर निकाय के बारे में निगेटिव छवि दर्शाने वाली ऐसी गैरजिम्मेदारी स्वीकार्य नहीं है।
बॉबी ने माफी मांगते हुए दी थी ये सफाई
बता दें बॉबी नाम का कर्मचारी जिसको मथुरा नगर निगम से नौकरी से हटाया गया है उसने अपनी सफाई के कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरी कूड़ा गाड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो कहा से आई और किसने रखी। उसी समय एक वहां से गुजर रहे शख्स ने वीडियो ले लिया जबकि मैंने उसे ऐसा ना करने का अनुरोध किया लेकिन उसने वीडियो बना लिया। सफाई कर्मचारी ने कहा मैं गरीब हूं और सफाई कर्मचारी की नौकरी मैं अपने परिवार को पेट पाल रहा था।
शनिवार को वीडियो हुआ था वायरल
ये वो ही सफाई कर्मी बॉबी है जिसका सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें मथुरा के जनरलगंज इलाके में कचरा ट्रॉली में पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरें ले जाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में नजर आ रहा था कि कई लोग उनसे कूड़ा गाड़ी में लगी तस्वीरों के बारे में सवाल कर रहे हैं। इस घटना के बाद, बॉबी को उसकी लापरवाही के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था।
स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने हड़ताल की दी थी चेतावनी
गौरतलब है कि यूपी स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ जो सफाईकर्मियों की यूनियन हैं उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर सफाई कर्मचारी को दोबारा नौकरी पर नहीं रखा जाता है कि प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेंगे। महासंघ ने मांग पत्र नगर निगम आगरा को सौंपा था । सफाई कर्मचारी को नौकरी पर रखे जाने संबंधी ये माग पत्र अरबन डेवलेमेंट मंत्री के नाम संबोधित है। मांग पत्र में धमकी दी गई है कि बॉबी को अगर नौकरी पर बहाल नहीं किया जाता है तो हम सब सफाई कर्मी स्ट्राइक करेंगे और जिसके बाद प्रदेश में हर जगह कूड़ा एकत्र होगा इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
A contractual worker at UP's Mathura Nagar Nigam was terminated after he was found carrying pictures of PM Narendra Modi and CM Yogi Adityanath among other dignitaries in his hand held garbage cart. pic.twitter.com/Jg2x3LW3Mk
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 17, 2022












Click it and Unblock the Notifications