वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर अमीरात के अनोखे माहौल-मनोरंजन का लुत्फ उठाएं और एडवेंचरस बने रहें

नई दिल्ली- संयुक्त अरब अमीरात के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने दुनियाभर के लोगों को जिज्ञासु बनाए रखने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। #StayCurious नाम के इस प्लेटफॉर्म के जरिए अबू धाबी प्रशासन शिक्षा और मनोरंजन से जुड़े कई तरह के पहल शुरू किए हैं। #StayCurious एक नया वर्चुअल एक्सप्लोरेशन प्लेटफॉर्म है, जो दुनियाभर के लोगों को 360 डिग्री अनुभव वाले अमीरात के अनोखे माहौल और वहां की मेहमानबाजी का इंटरैक्टिव मौका प्रदान करेगा। यह वर्चुअल प्लेटफॉर्म लोगों को आराम से अपने घरों में बैठे खुशियों, शानदार विचारों और नॉन-स्टॉप मनोरंजन की दुनिया की सैर कराएगा।

Emiratess unique atmosphere on the virtual platform - enjoy entertainment and stay adventurous

ऐसे समय में जब पाबंदियों और लॉकडाउन की वजह से दुनिया की सैर करना मुश्किल हो चुका है, #StayCurious दुनियाभर के लोगों को फाइव पिलर्स (पांच आधारों पर) के जरिए अपने जुनून को फिर से जगाने और उसी के मुताबिक सीखते रहने और नई-नई चीजों की खोज का मौका दे रहा है। याद रखिए कि यह अनुभव भविष्य में बहुत ज्यादा काम आने वाला है :

एडवेंचरस बने रहें: ये वर्चुल हब विजिटर्स को घर बैठे अबू धाबी की सैर करने और वहां के मुख्य स्थानों को देखने जैसा अनुभव देगा। यह सिर्फ अमीरात के खुशनुमा माहौल से ही रूबरू नहीं करवाएगा, बल्कि वहां के इतिहास और विरासत की दुनिया में भी लेकर जाएगा।

मेहमानबाजी का लुत्फ उठाएं: अमीरात के टॉप शेफ के कुकिंग वॉर्कशॉप और मास्टरक्लासेज की सीरीज के जरिए अबू धाबी के लजीज खानों का अपने घर के दस्तखान पर ही आनंद उठाएं।

जानकार बने रहें: यूजर्स को कई बड़े संस्थानों, जिनमें ग्रो विथ गूगल (Grow with Google), कोर्सेरा (Coursera), अमीरात का इतिहास और मकटाबा डिजिटल लाइब्रेरी की वर्चुअल कोर्स की सीरीज और शिक्षा सामग्री मुफ्त पाने का बुलावा है।

क्रियेटिव बने रहें: ये प्लेटफॉर्म दर्शकों को अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग की ओर से हाल ही में लॉन्च की गई 'CulturAll' के जरिए अबू धाबी की उन्नत संस्कृति को अनुभव करने का मौका देगा।

मनोरंजन करते रहें: अबू धाबी का संस्कृति और पर्यटन विभाग और इसके पार्टनर आने वाले हफ्तों में वर्चुअल इवेंट्स और ऐक्टिवेशन्स की एक सीरीज लॉन्च करने जा रहे हैं, जो इस हब को दर्शकों को उनके घर बैठे ही मनोरंजन करेगा और उन्हें इसमें व्यस्त रखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+