फेमस बॉलीवुड सिंगर केके का निधन, शो के दौरान बिगड़ी तबीयत
नई दिल्ली, 31 मई। फेमस बॉलीवुड गायक केके का 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ (KK) का उस वक्त निधन हुआ जब वे कोलकाता के नजरूल मंच में एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे। कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMRI) पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी।
Recommended Video

बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुनाथ (केके) मंगलवार रात एक संगीत कार्यक्रम के लिए कोलकाता में थे। स्टेज पर ही 53 वर्षीय गायक की अचनाक तबीयत बिगड़ी। संगीत कार्यक्रम के बाद केके अचानक गिर गए। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। रात करीब 10 बजे कोलकाता के सीएमआरआई अस्पताल में लाने तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पीएम मोदी ट्वीट कर जताया शोक
केके के निधन से फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार और संगीत प्रेमियों के साथ सभी दुखी हैं। पीएम मोदी ट्वीट कर गायक की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ' केके के नाम से प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं। उनके गीतों ने भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को दर्शाया, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के साथ जुड़ा हुआ था। हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।'
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केके की मौत शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा 'केके बहुत ही प्रतिभाशाली और बहुमुखी गायक थे। उनका असामयिक निधन बहुत ही दुखद और भारतीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। अपनी प्रतिभाशाली आवाज से उन्होंने अनगिनत संगीत प्रेमियों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। शांति शांति'












Click it and Unblock the Notifications