महान कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण का निधन
पुणे। देश के महान कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण का सोमवार को करीब सात बजे पुणे के अस्पताल में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। उनका स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से खराब चल रहा था। इधर हालत बिगड़ने की वजह से उन्हें 17 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लक्ष्मण के परिवार में लेखिका पत्नी कमला, सेवानिवृत्त पत्रकार पुत्र श्रीनिवास और बहू उषा हैं।

आरके लक्ष्मण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-
- आरके लक्ष्मण अंग्रेजी के लेखक आरके नारायणन के छोटे भाई थे। नारायणन की पुस्तक पर ही आधारित है देव आनंद की फिल्म गाइड।
- आरके लक्ष्मण देश के एक मात्र कार्टूनिस्ट थे जिनके कार्टून हमेशा टाइम्स ऑफ इंडिया के पहले पृष्ठ पर छपे। कभी अंदर के पेज में नहीं छपे।
- एक समय आया जब आरके लक्ष्मण का वेतन संपादक से ज्यादा हो गया। इस बात की चर्चा मीडिया जगत में जोरशोर से हुई।
- लक्ष्मण अपने भाई के द हिन्दू में प्रकाशित होने वाले लेखों के लिये कार्टून बनाया करते थे। वहीं से उनकी प्रतिभा मीडिया जगत के सामने आयी।
- जब वे महाराजा कॉलेज में पढ़ते थे तभी से उनके कार्टून बिल्ट्ज और स्वराज्य जैसी पत्रिकाओं में प्रकाशित होते थे।
- एशियन पेंट के मैसकॉट गट्टू का चित्रांकन आरके लक्ष्मण ने ही किया था।
- टीवी सीरियल मालगुडी डेज़ में स्टारकास्ट के फिल्मांकन के लिये चित्रांकन लक्ष्मण ने ही किया था।












Click it and Unblock the Notifications