VFS ग्लोबल के जरिए 4 नवंबर से US वीजा-पासपोर्ट के लिए आवेदन स्वीकारेगा भारतीय दूतावास
नई दिल्ली। वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास 4 नवंबर से नए सेवा प्रदाता कंपनी वीएफएस ग्लोबल के जरिए वीजा, ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (OCI), पासपोर्ट और ग्लोबाल एंट्री प्रोग्राम (GIP) सेवाओं के लिए आवेदन स्वीकार करेगा। इन सेवाओं के लिए भारत सरकार द्वारा शुल्क के अलावा प्रति आवेदन लगभग 1200 रुपए (सभी करों सहित) का एक सेवा शुल्क भी लिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक आवेदकों को नए सेवा प्रदाता कंपनी वीएफएस ग्लोबल की वेबसाइट पर 4 नवंबर को ऑनलाइन करने से पहले किसी भी तरह के आवेदन वीएफएस को भेजने की सलाह नहीं दी गई है। कोरोनावायरस महामारी के चलते अगली सूचना जारी किए जाने तक वीएफएस ग्लोबल में कोई वॉक इन की सुविधा नहीं रखी गई है। सभी आवेदनों को पोस्ट के जरिए ही निपटाया जाएगा।

राष्ट्रपति चुनाव: गूगल सर्च में बाइडेन से आगे निकले ट्रंप, क्या एक बार फिर चौंकाएंगे नतीजे?
गौरतलब है गत 10 अक्टूबर को भारतीय दूतावास ने घोषणा की थी कि वीजा के लिए आउटसोर्सिंग सर्विस, ओसीआई, निवृत्ति, पासपोर्ट और जीआईपी सेवाएं प्रदान करने वाला सेवा केंद्र कॉक्स एंड किंग्स ग्लोबल सर्विसेज (GKGS) 14 अक्टूबर से परिचालन बंद कर देगा। एक सार्वजानिक सूचना में दूतावास द्वारा कहा गया था कि वह केवल CKGS के बंद होने के बाद आपात स्थिति के मामले में सीमित रूप से प्रत्यक्ष सेवाएं देगा।












Click it and Unblock the Notifications