'अब तो YouTube छोड़ने का मन है...', मारपीट-बवाल के बाद अब एल्विश और मैक्सटर्न ने किया ऐसा काम, हो रही है थू-थू
Elvish Yadav Maxtern: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव और यूट्यूबर सागर ठाकुर (मैक्सटर्न) के बीच मारपीट का मामला बड़ा विवाद बन गया था। अब एल्विश यादव और मैक्सटर्न ने मारपीट और इतना बवाल करने के बाद कुछ ऐसा किया है, जिससे वो दोनों ट्रोल होने लगे हैं।
एल्विश यादव ने मैक्सटर्न की लाइव कैमरे पर पिटाई की। फिर मैक्सटर्न ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि एल्विश उनकी रीढ़ की हड्डी को तोड़ना चाहते थे। मामले में एफआईआर तक दर्ज हो गई। दो दिनों तक सोशल मीडिया पर ये मामला ट्रेंड कर रहा था। इसके बाद अब दोनों ने कुछ ऐसा काम किया है, जो लोग की आलोचना करने लगे हैं।

एल्विश और मैक्सटर्न बोले- भाईचारा ऑन टॉप
एल्विश यादव और मैक्सटर्न ने अब आपसी झगड़े का मामला सुलझा लिया है। झगड़े के 2 दिन बाद दोनों 10 मार्च को इंस्टाग्राम पर लाइव आए। फिर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाते हुए तस्वीर भी शेयर की है। एल्विश यादव ने मैक्सटर्न के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, ''भाईचारा ऑन टॉप, एक घर में बर्तन होते हैं तो बजेंगे तो सही...।''
'अब तो YouTube छोड़ने का मन है...', ट्रोल हुए एल्विश और मैक्सटर्न
एल्विश और मैक्सटर्न के इस पूरे ड्रामे के बाद दोनों सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि दोनों ने अपने फॉलोअर्स और खबरों में बने रहने के लिए ये ड्रामा किया है।
इन दोनों के इस विवाद पर एक अन्य यूट्यूबर आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) का ट्वीट वायरल हो गया है। आशीष चंचलानी ने ट्वीट कर कहा, ''जो हाल चाल चल रहे यूट्यूब के, अब तो ये फील्ड छोड़ने का ही मन करता है। यूट्यूब इंडिया के लिए कल का दिन सबसे काला दिन था। क्या ये सब करना जरूरी था और इससे बचा जा सकता था।''
आशीष चंचलानी इस बात से इतने परेशान हो गए हैं कि, उन्होंने ट्विटर छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''वैसे भी, मुझे लगता है कि कोई भी बकवास नहीं करता है। यह गंदगी पोस्ट करो, मैं एक्स (ट्विटर) छोड़ रहा हूं। केवल काम से संबंधित ट्वीट ही आप देखेंगे। दूसरी तरफ आप सभी से मुलाकात होगी, अलविदा।''












Click it and Unblock the Notifications