Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अब तो लंबा फंसे एल्विश यादव! ED ने इस मामले में दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग केस, महंगी कारों पर भी देना होगा जवाब

Elvish Yadav News: सोशल मीडिया स्टार, यूट्यूबर और बिगबॉस ओटीटी-2 के विनर एल्विश यादव एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं। अब एल्विश यादव पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।

इतना ही नहीं अब एल्विश यादव को महंगी कारों के बारे में भी ईडी को बताना होगा। एल्विश यादव से जुड़ी हर संपत्ति का हिसाब ईडी मांगेंगी।

Elvish Yadav

Elvish Yadav ED: एल्विश यादव के खिलाफ क्यों दर्ज हुआ मनी लॉन्ड्रिंग का केस?

ईडी ने एल्विश यादव पर सांप के जहर-रेव पार्टी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। इससे पहले गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है। इस मामले में बड़े-बड़े होटल, रिजॉर्ट्स, फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ होगी।

Elvish Yadav

इस मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार भी किया था। फिलहाल एल्विश यादव जमानत पर बाहर हैं। एल्विश यादव को 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि, उन्हें पांच दिन बाद एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी।

Elvish Yadav

एल्विश यादव पर केस दर्ज करने वाले ED अधिकारियों ने क्या कहा?

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि एजेंसी की लखनऊ टीम ने रैकेट में शामिल बड़ी रकम को देखते हुए सांप के जहर की घटना में एल्विश यादव और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग यानी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि टीम एल्विश यादव और पुराने मामले में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ कर सकती है।

कैसे एल्विश यादव फंसें सापों के तस्करी के मामले में?

FIR दर्ज होने के लगभग छह महीने बाद, 6 अप्रैल को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने मामले के संबंध में एल्विश यादव और सात अन्य के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत 1,200 पेज का आरोप पत्र दायर किया था।

आरोप पत्र में बताया गया है कि कैसे सांपों की तस्करी की जाती थी और पार्टियों में उनके जहर का इस्तेमाल कैसे किया जाता था। एल्विश यादव सांप संचालकों के संपर्क में था और पार्टी स्थल से एक जहरीला सांप और 20 मिलीलीटर करैत सांप का जहर बरामद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+