एलन मस्क और जैक डोर्सी के इस ऐलान के बाद बिटकॉइन ने पकड़ी रफ्तार
नई दिल्ली, 25 जून। शनिवार को झटका खाने के एक दिन बाद बिटकॉइन, ईथर और दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने बाजार में अच्छा कारोबार करते हुए बढ़त दर्ज की है। रविवार को क्रिप्टोकरेंसी की ग्लोबल मार्केट कैप 1.32 ट्रिलियन हो गई है जो कि पिछले दिन के मुकाबले 2.85 प्रतिशत है।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन शनिवार 26 जून को नीचे गिरकर 30,184 डॉलर पर पहुंच गई थी। क्रिप्टो विशेषज्ञों ने बिटकॉइन ने लिए आने वाला समय चुनौतीपूर्ण बताया था। अमेरिका के बड़े बैंक जेपी मॉर्गन चेस ने शुक्रवार को अपने एक नोट में कहा था कि नियर-टर्म सेटअप चुनौतीपूर्ण है।
हालांकि रविवार को बिटकॉइन ने ऊपर कारोबार किया है और सुबह साढ़े सात बजे 3.55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 32,956 डॉलर पर पहुंच गई। जबकि दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ने भी बढ़त दर्ज की है और यह 1871 डॉलर पर कारोबार कर रही है।
बिटकॉइन पर चर्चा करेंगे मस्क-डोर्सी
पिछले दो दिनों क्रिप्टो मार्केट में उथल-पुथल के बाद ये वृद्धि ऐसे समय में दर्ज की गई है जब क्रिप्टोकरेंसी के बड़े समर्थक टेस्ला सीईओ एलन मस्क और ट्विटर सीईओ जैक डोर्सी एक दूसरे के साथ जुलाई में बिटकॉइन पर चर्चा के लिए तैयार हो गए हैं। एलन मस्क ने जहां फरवरी में बिटकॉइन में 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया था और वह बड़े समर्थकों में से एक हुआ करते थे वहीं जैक डोर्सी पेमेंट फर्म स्क्वॉयर के भी सीईओ हैं और उनकी कंपनी बिटकॉइन के लिए गैर कस्टोडियल हार्डवेयर वॉलेट बनाने पर विचार कर रही है।
दोनों अरबपति उद्यमी 21 जुलाई को होने वाले "द बी वर्ड" नामक एक कार्यक्रम में बातचीत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन करने वाली वेबसाइट के मुताबिक इससे निवेशकों को लाइव अनुभव के साथ ही जानकारियों का भंडार मिलेगा जिससे दुनिया भर के संस्थानों के लिए बिटकॉइन की भूमिका के बारे में चर्चा हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications