कोरोना मरीजों के इलाज के लिए Eli Lilly की एंटीबॉडी दवाओं को मिली मंजूरी, DCGI ने दी हरी झंडी
नई दिल्ली, जून 01: कोरोना संक्रमण के इस भयानक दौर में अब ड्रग्स कंपनी एली लिली को कोविड -19 रोगियों के इलाज के लिए भारत में अपनी दवाओं के आपातकालीन उपयोग की अनुमति मिल गई है। भारत में दवा कंपनी को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी बामलानिविमाब (bamlanivimab ) 700 एमजी और एटेसेविमैब (etesevimab) 1400 एमजी के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) की आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिली है।
Recommended Video

एली लिली को मध्यम लक्षणों वाले कोविड रोगियों के इलाज के लिए अपनी दवा के इस्तेमाल करने को अनुमित दी गई है, जिसके बाद दवा कंपनी के इंडिया सबकॉन्टिनेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर लुका विसीनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पास भारत के हेल्थ सेक्टर लिए एक और ट्रीटमेंट ऑप्शन है। बता दें कि बामलानिविमा 700 एमजी और बामलानिविमाब 1400 एजी को एक साथ इंजेक्शन के जरिए कोरोना संक्रमित बड़ों और बच्चों (12 साल और उससे ज्यादा उम्र के और 40 किलो वजन से ज्यादा वाले) को इंजेक्ट किया जा सकता है।
इस दवा का इस्तेमाल सिर्फ RT-PCR टेस्ट पॉजिटिव मरीजों पर ही किया जा सकता है। वहीं इसके अलावा अस्पताल में इलाज करा रहे गंभीर कोविड मरीजों को भी यह इंजेक्शन दिया जाएगा। लेकिन जो मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर उसको यह दवा नहीं दी जा सकती है। बता दें कि अमेरिका में इस दवा का उपयोग काफी पहले वक्त से किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications