VIDEO: हाथी के सूंढ से मसाज करवा रही थी महिला, तभी उसने उठाया पैर और...

Viral Video On Social Media: सोशल मीडिया के इस दौर में कई मजेदार चीजें देखने को मिल जाती हैं। अब एक हाथी और उसके साथ मौजूद महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। साथ ही हाथी के इस खास अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है।

IPS ने शेयर किया वीडियो

IPS ने शेयर किया वीडियो

दरअसल आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा (Dipanshu Kabra) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। साथ ही वो कई मजेदार वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने एक हाथी का वीडियो शेयर किया है, जो महिला का मसाज कर रहा है। वीडियो में पहले हाथी सूंढ से मसाज करता है और पैर से लेकर सिर तक थपकी देता है। इसके बाद वो अचानक से पैर उठा लेता है, लोगों को लगता है कि हाथी महिला पर वार करेगा, लेकिन ऐसा नहीं होता। वो अपने पैर से महिला की पीठ पर मसाज करने लगता है।

मजेदार कमेंट कर रहे यूजर्स

25 सेकेंड के वीडियो को शेयर करते हुए आईपीएस दीपांशु ने लिखा कि थकान भरे दिन के बाद, कौन ना चाहे ऐसा मसाज। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वहीं लोग भी इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा कि इसको अगर बोले, भाई थोड़ा हल्का हाथ लगा, तो क्या ये समझेगा? वहीं एक महिला यूजर ने लिखा कि सर (दीपांशु काबरा) आपके ऊपर इतना वर्क लोड है, आप ये वाला मसाज ट्राई कर सकते हैं।

डांस का वीडियो किया था शेयर

डांस का वीडियो किया था शेयर

18 तारीख को भी आईपीएस दीपांशु ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक लड़की हाथियों के साथ खड़ी रहती है। फिर अचानक लड़की डांस करने लगती है। उसको देखकर हाथी भी मस्त हो जाते हैं और झूमने लगते हैं। साथ ही वो अपनी सूंढ भी हिलाते रहते हैं। ये वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। उस दौरान दीपांशु ने लिखा- क्या हाथी डांस कर सकते हैं? अगर हां तो ये मुझसे बेहतर डांस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+