उत्तर प्रदेश में बिजली हुई महंगी, 12 फीसदी तक बढ़ाई गईं दरें

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं। योगी सरकार ने घरेलू बिजली की दरों में 8 से 12 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की है। वहीं औद्योगिक क्षेत्रों के लिए दामों में 5 से 10 फीसदी बढ़ोत्तरी की है। राज्य विद्युत नियामक आयोग की सिफारिशों के बाद बढ़ी दरों का ऐलान किया गया है।

electricity rates hike uttar pradesh yogi adityanath

विद्युत नियामक आयोग ने नई दरों पर मंथन के बाद अंतिम फैसला लिया है। पिछले महीने बढ़ोत्तरी प्रस्ताव को लेकर अंतिम सुनवाई पूरी हुई थी। जिसके बाद नई दरों को लेकर काम करना शुरू कर दिया था। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉपरेशन लिमिटेड ने 25 फीसदी तक दाम बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था।

बिजली के नए टैरिफ में घरेलू, ग्रामीण, व्‍यावसायिक और इंडस्ट्री सभी तरह के उपभोक्ताओं की दरों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले बिजली कंपनियों की तरफ से दिए गए प्रस्ताव में शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की 0-150 यूनिट की स्लैब की बिजली दर 6.20 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके अलावा, शहरी घरेलू उपभोक्ताओं जिनकी खपत 500 यूनिट से ज्यादा है उनकी बिजली 1 रुपए प्रति यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था। फिलहाल 500 यूनिट के लिए बिजली उपभोक्ताओं को 6.50 रुपए प्रति यूनिट देना पड़ता है, अब उपभोक्ताओं को बढ़ी दरों पर भुगतान करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+