Droupadi Murmu: राष्ट्रपति के भाषण शुरू होते ही कट गई बिजली, सभागार में छा गया अंधेरा, नहीं रोकी स्पीच
Droupadi Murmu: ओडिशा के एक विश्वविद्यालय में द्रौपदी मुर्मू के भाषण देते वक्त ही बिजली गुल हो गई। जिससे सभागार में पूरा अंधेरा छा गया। लेकिन राष्ट्रपति अपना भाषण देती रही।

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को ओडिशा के मयूरभंज के बारीपदा में महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में पहुंची थीं। उनके भाषण के दौरान अभूतपूर्व घटना घट गई। जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूनिवर्सिटी में भाषण दे रही थीं, तभी अचानक से बिजली चली गई। जिससे पूरा हॉल अंधेरे से भर गया।
राष्ट्रपति के भाषण शुरू करते ही पावर कट हो गया। जिससे सभागार में अंधेरा छा गया। ऑडिटोरियम में पूरे 9 मिनट तक अंधेरा छाया रहा। हालांकि, इस अंधेरे से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विचलित नहीं हुईं। उन्होंने अंधेरे में भी अपना भाषण जारी रखा। साथ ही उन्होंने बड़ी शालीनता से अपनी नाराजगी जाहिर की।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपनी सुंदरता के रूप में अंधेरे में है। लेकिन इस बीच ओडिशा विश्वविद्यालय प्रशासन की जमकर आलोचना हुई। ओडिशा सूचना और जनसंपर्क विभाग ने इसके लिए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक बिजली ट्रिप हो गई। जिससे पूरा सभागार अंधेरे में छा गया। असुविधा के लिए हमें खेद है।
टाटा पावर नॉर्थ ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीएनओडीएल) के सीईओ भास्कर सरकार ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान ऑडिटोरियम का आंतरिक सर्किट ट्रिप हो गया। टाटा पावर का इस आउटेज से कोई लेना-देना नहीं है।
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर संतोष त्रिपाठी ने इस घटना के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि आईडीसीओ ने बिल्डिंग का निर्माण किया था और जेनरेटर की भी मरम्मत की थी। हम पूरी घटना की जांच करेंगे।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति मुर्मू ने 'व्यसन मुक्त ओडिशा' अभियान किया शुरू










Click it and Unblock the Notifications