राष्ट्रपति मुर्मू ने 'व्यसन मुक्त ओडिशा' अभियान किया शुरू
राष्ट्रपति ने पहाड़पुर गांव पहुंचकर स्वर्गीय श्री श्याम चरण मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद उन्होंने गांव में स्किल ट्रेनिंग हब और कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास किया और ग्रामीणों से बातचीत की।

बारीपदा : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को मयूरभंज जिले के हाटबद्रा में ब्रह्म कुमारी केंद्र के 'व्यसन मुक्त ओडिशा' अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि नशा एक विकार है। यह एक सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक और मानसिक अभिशाप है। नशे की लत से परिवार और समाज में तनाव पैदा होता है। इसलिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब लोग नशे के बुरे प्रभावों को समझेंगे तो निश्चित रूप से इसे छोड़ने का प्रयास करेंगे।
राष्ट्रपति ने कहा कि नशा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसलिए इसके प्रति लोगों को जागरूक करना नेक काम है। उन्होंने आध्यात्मिकता के माध्यम से एक स्वस्थ समाज के निर्माण में संलग्न होने के लिए ब्रह्म कुमारी केंद्र की सराहना की। उन्होंने 'व्यसन मुक्त ओडिशा' अभियान की सफलता की कामना की।
इससे पहले राष्ट्रपति ने पहाड़पुर गांव पहुंचकर स्वर्गीय श्री श्याम चरण मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने गांव में स्किल ट्रेनिंग हब और कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास किया और ग्रामीणों से बातचीत की।









Click it and Unblock the Notifications