VIDEO: प्रियंका गांधी के रोड शो में झूलते बिजली के तारों ने खड़ी की बाधा, बचने के लिए नीचे बैठे राहुल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक कहे जाने वाली प्रियंका गांधी ने आज लखनऊ में रोड शो कर रही हैं। उनके रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समते ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। प्रियंका गांधी का रोड शो एयरपोर्ट से पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तक चलेगा। इस रोड शो के दौरान रास्ते में बिजली के तारों के आ जाने ले उन लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें राहुल और प्रियंका के साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड डंडे से बिजली के तारों को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं बीच में बैठ राहुल गांधी तारों से बचने के लिए नीचे होते जा रहे हैं।

Electric wires disturbed priyanka gandhi road show

बता दें कि इस रोड शो के लिए लगभग 12 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करने के बाद प्रियंका लाल बाग में एक रैली को भी संबोधित करेंगी। इस रोड शो के दौरान प्रियंका को देखने के लिए कार्यकर्ताओं हुजूं उमड़ पड़ा है। गौरतलब है कि कांग्रेस के इस रोड में प्रियंका गांधी का होना काफी अहम माना जा रहा है।

इस रोड शो को इस साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी माना जा रहा है। इस रोड शो में पूरी सड़क कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी दिखाई पड़ी। इस दौरान रोड शो की बस पर राफेल का फोटो लगाया गया। बता दें कि राफेल डील को लेकर कांग्रेस काफी समय से सवाल खड़े करती रही है।

यह भी पढ़ें- PICS: लखनऊ में प्रियंका का रोड शो, इस अंदाज में कार्यकर्ताओं के बीच आईं नजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+