सोनिया ने बचाई कांग्रेस की नाक, रायबरेली से जीतीं
रायबरेली। कांग्रेस की अध्यक्ष सानिया गांधी ने अपनी अौर पार्टी की साख को बचाते हुए रायबरेली से जीत दर्ज कर ली है। हकीकत तो यह है कि यहां सोनिया के खिलाफ कोई दमदार नेता नहीं खड़ा हुआ था। हालांकि सोनिया ने अभी तक अपनी जीत के बाद कुछ भी बयान नहीं दिया है।
कांग्रेस की बुरी हार के बाद सोनिया अपने बेटे राहुल गांधी के साथ नई दिल्ली में अपने अवास पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया शाम करीब 6 बजे तक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करेंगी।
गौरतलब है कि लोक सभा चुनाव 2014 में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर अब कांग्रेस इस तैयारी में जुट गई है कि राहुल गांधी को विरोधी पार्टी और नेताओं के बयानों से कैसे बचाया जाए। सोनिया गांधी ने अपनी रैली के दौरान कहा था कि भाजपा के नरेंद्र मोदी जहर की खेती कर रहे हैं लेकिन आज के चुनावी नजीजों ने सोनिया को इस सवाल का जवाब भी दे दिया है।
जिस इंसान को वो जहर की खेती करने वाला बता रही थीं उसने बड़ोदरा और वाराणसी दोनों सीटों से भारी मतों के द्वारा अपने विरोधियों को पराजय का स्वाद चखाया है।

'जहर' की खेती का जहरीला परिणाम
सोनिया गांधी रायबरेली से वर्ष 2009 में भी सांसद थीं।

कुशासन और कपटी नीति का अंजाम
सोनिया गांधी के पार्टी की हार का सबसे प्रमुख कारण भ्रष्टाचार, और कुशासन रहा।

बेटे काे प्रधानमंत्री न बना पाने का मलाल
कांग्रेस की हार के लिए कांग्रेसी नेताओं के तीखे और भद्दे बयान भी रहे हैं।

कांग्रेस को आई राजीव गांधी की याद
सही समय पर सही वार न कार पाना कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण बनी।

सोनिया ने कहा अच्छे दिन आने वाले हैं
कांग्रेस की हार के बाद सोनिया कहने वाली हैं देा को बॉय-बॉय। राहुल गांधी को बचाना प्राथमिकता।

सोनिया को पता था लोक सभा चुनाव 2014 का सच
सोनिया गांधी को 2014 का चुनावी परिणाम पहले से ही पता था तो तभी तो उनके चेहरे पर कोई शिकंद नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications