शुरूआती रूझानों में महाराष्ट्र गडकरी आगे, शिंदे पीछे

शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष नीतीन गडकरी नागपुर से आगे चल रहे हैं तो वहीं सोलापुर में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पिछड रहे हैं। जो आंकड़े प्राप्त हो रहे हैं उसके मुताबिक महाराष्ट्र में 11 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार तथा छह सीटों पर उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना के उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस दो सीटों पर, सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तीन सीटों पर और स्वाभिमानी शेतकारी संगठन और राष्ट्रीय समाज पक्ष (दोनों दल विपक्ष महायुति का हिस्सा हैं) के उम्मीदवार राज्य में आगे चल रहे हैं।
जो रूझान प्राप्त हो रहे हैं उसके मुताबिक बीजेपी पूर्ण बहुमत में दिखायी पड़ रही है तो वहीं अभी से ही बीजेपी कार्यलय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई और पटाखों की व्यवस्था कर ली है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस मुख्यालय में मातम पसरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications