महाराष्ट्र में भाजपा को लग सकता है झटका, कांग्रेस-NCP के संपर्क में हैं BJP-शिवसेना के 10 विधायक
मुंबई। तीन बड़े हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा की करारी हार का खामियाजा उसे महाराष्ट्र में भुगतना पड़ सकता है, जिसका असर साल 2019 के लोकसभा चुनावों पर निश्चित रूप से पड़ेगा, ऐसी खबरें आ रही है कि यहां सत्ताधारी बीजेपी और शिवसेना के 10 से अधिक विधायक कांग्रेस और एनसीपी के संपर्क में है, ये सभी विधायक पश्चिमी महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। यही नहीं न्यूज 18 की खबर के मुताबिक बीजेपी के दो सासंद भी कांग्रेस और एनसीपी के संपर्क में हैं।

मालूम हो कि इस वक्त बीजेपी और शिवसेना की सरकार महाराष्ट्र में है, केंद्र में भी शिवसेना बीजेपी की सहयोगी पार्टी है, बावजूद इसके शिवसेना कोई मौका नहीं छोड़ती है भाजपा पर निशाना साधने का, उसने भाजपा की चुनावी हार पर भी काफी तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 90 में से 67 सीटें मिली है, तो वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं, जबकि अन्य पार्टियों के साथ उसका कुल समर्थन 107 हो गया है और जबकि राजस्थान में कांग्रेस के पास 99 सीटें हैं, बसपा ने भी उसे समर्थन का ऐलान किया है। तो वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी 49 सीटों से घटकर 15 सीटों पर सिमट गई है, एमपी में बीजेपी 165 सीटों से घटकर 109 पर सिमट गई है और राजस्थान में भाजपा को 90 सीटों का नुकसान हुआ है, यहां पार्टी 73 सीटों पर सिमट गई है।












Click it and Unblock the Notifications