4 राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस भी करने लगी 'जय श्री राम', भगवान हनुमान के भेष में दिखे कार्यकर्ता

Assembly Elections Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के आज 03 दिसंबर 2023 को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आज पता चल जाएगा कि मध्य प्रदेश की 230 सीटों, राजस्थान की 199 सीटों, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों, तेलंगाना की 119 सीटों पर किसकी जीत हो गई। चार राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस के सुर बदल गए हैं। अब कांग्रेस भी 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे हैं।

जी हां, चारों राज्य चुनावों की गिनती से पहले दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता भगवान हनुमान के भेष में देखे गए हैं। जहां वो जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। भगवान हनुमान के रूप में तैयार एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा,''सच्चाई की ही जीत होगी, जय श्री राम।''

Assembly Elections Result 2023

दिल्ली कांग्रेस दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता ढोल बजा रहे हैं और पटाखे फोड़ रहे हैं। एक कार्यकर्ता वहां भगवान कृष्ण जैसा भेष बनाकर भी आया है। इसके अलावा वहां राम राज्य के पोस्टर भी लगे हैं।

Recommended Video

    चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस भी करने लगी 'जय श्री राम',भगवान हनुमान के भेष मेंकार्यकर्ता

    दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में जीत की तैयारियां अभी से दिखाई दे रही है। कई किलो 'लड्डू' कांग्रेस मुख्यालय में लाए गए हैं। वहीं कांग्रेस कार्यालय के बाहर पार्टी के समर्थक जश्न मनाते देखे गए हैं।

    एग्जिट पोल की बात करें तो राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई गई है। हालांकि कुछ एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार या बढ़त दिख रही है। वहीं कुछ एग्जिट पोल में कहा गया है कि राजस्थान में इस बार सत्ता पलट सकती है।

    छत्तीसगढ़ में ज्यादातर एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार के पक्ष में हैं। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस के जीत के अनुमान लगाए जा रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक तेलंगाना में कांग्रेस और सत्तारुढ़ BRS में सीधी टक्कर है।

    ये भी पढें- Today in Politics: विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आज, जानें कौन से नेता आज रहेंगे कहां?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+