लोकसभा चुनावों के रंग में रंगा पूरा देश
सात अप्रैल से असम और त्रिपुरा में पहले दौर के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनावों का आगाज हो गया है। मौसम के मिजाज की तरह ही देश का मिजाज भी गर्म हो गया है और हर तरफ बस चुनावी नारों, वादों और दावों का शोर सुनाई देता है। कहीं नरेंद्र मोदी के भेष में कन्याओं की पूजा हो रही है तो कहीं मुंह पर नंदन नीलेकणी का मास्क लगाए उनके प्रति अपना समर्थन जाहिर किया जा रहा है।
जब देश अजब-गजब संस्कृतियों और विविधताओं से भरपूर हो तो चुनावों का अंदाज भी जरा हटकर ही नजर आता है। डालिए कुछ तस्वीरों पर नजर और देखिए कि कैसे देश में लोकसभा चुनावों का माहौल छाया हुआ है।

हर तरफ मोदी का जलवा
वाराणसी के एक मंदिर में श्रद्धालुओं ने नरेंद्र मोदी के मास्क के साथ नवरात्रों के दौरान कन्या पूजन किया।

फैशन पर भी चुनावी रंग
भोपाल में छात्राओं ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत कुछ इस अंदाज में रैंप वॉक किया।

नीलेकणी को समर्थन
सोमवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलूरु दक्षिण से कांग्रेस के उम्मीदवार नंदन नीलेकणी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। लोगों ने नंदन के लिए कुछ इस अंदाज में अपना समर्थन जाहिर किया।

चुनाव के रंग से रंगी दीवार
कोलकाता में ग्राफिटी के जरिए राजनेताओं के लिए अपने विचार जाहिर किए जा रहे हैं। इस चित्र में प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को भी बखूबी दर्शाया गया है।

मैं भी आम आदमी
अमृतसर में आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान यह छोटा बच्चा भी आम आदमी की टोपी पहने और पार्टी के लिए अपना समर्थन जाहिर करता नजर आया।

अबकी बार मोदी!
बिहार के नवादा में जब नरेंद्र मोदी रैली के लिए पहुंचे तो वहां पर मौजूद युवा मतदाता कुछ इस अंदाज में मोदी और पार्टी के ही रंग में नजर आए।

पूनम के लिए किया प्रचार
मुंबई में पूनम महाजन के पक्ष में प्रचार करने के लिए बीजेपी की शायना एनसी, शिवसेना के आदित्य ठाकरे के साथ ही टीवी की मशहूर अदाकारा रेणुका शहाणे भी मौजूद रहीं।

किरन के लिए खंडूरी
चंडीगढ़ में चुनावी रैली के दौरान यहां से बीजेपी की उम्मीदवार किरन खेर के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पार्टी के नेता बीसी खंडूरी भी उत्तराखंड से चंडीगढ़ पहु्ंच गए।

स्मृति को मिला आर्शीवाद
अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाली स्मृति ईरानी यहां के एक संत के साथ बात करती हुईं और उनसे अपने लिए वोट की अपील करती नजर आईं।

युद्ध को तैयार गुल
चंडीगढ़ में आप पार्टी की उम्मीदवार और पूर्व मिस इंडिया गुल पनाग ने चुनावों को जीतने के लिए कमर कस ली है।

वीके सिंह के लिए विवेक ओबेरॉय
गाजियाबाद से बीजेपी के टिकट पर अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे पूर्व सेना प्रमुख के लिए बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने प्रचार किया।












Click it and Unblock the Notifications