चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों की घोषणा

यह चुनाव अपने आप में बेहद खास हैं क्योंकि पहली बार होगा जब मतदाताओं के पास 'उपरोक्त में से कोई नहीं' एक विकल्प होगा।
लोकसभा चुनाव के अलावा आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की घोषणा भी की जा सकती है।
2009 में हुए लोकसभा चुनाव पांच चरणों में हुए थे। इस चुनाव में 81 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे।
इस बार के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार प्रचार के लिए 70 लाख रूपये खर्च कर सकता है। एक जून को वर्तमान सरकार का कामकाज खत्म हो रहा है। अत: 30 मई तक नई सरकार का गठन हो जाना आवश्यक है।
चुनाव के मद्देनजर कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की कई लिस्ट जारी कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications