सोशल मीडिया पर केजरीवाल गलत जानकारी फैला रहे हैं- चुनाव आयोग
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया का सभी राजनैतिक पार्टियां जमकर इस्तेमाल कर रही हैं। एक दूसरे के पुराने और विवादित ट्वीट्स का पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल करने से नहीं चूक रही हैं। लेकिन इन सब के बीच चुनाव आयोग ने आप मुखिया अरविंद केजरीवाल को सोशल मीडिया पर गलत जानकारी देने के लिए फटकार लगायी है।

दरअसल मतदान के ठीक 3 दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम मशीनों में बड़े स्तर पर गड़बड़ी का संभावना जाहिर की थी। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को यह भी जानकारी दी थी कि कैंट विधानसभा मतदान स्थल पर चाल ईवीएम मशीनें गड़बड़ है। जिसमे कोई भी बटन दबाने पर उसमें लाईट भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के सामने की लाइट जलती है।
केजरीवाल ने चार ईवीएम में गड़बड़ी पर झूठ बोला
चुनाव आयोग ने सख्त लहजे में केजरीवाल के आरोपों को जवाब देते हुए कहा कि चारों ईवीएम मशीनों में हार्डवेयर की गड़बड़ी थी। आयोग ने कहा कि ईवीएम मशीनों में धांधली की कोई भी गुंजाईश ही नही है। आयोग ने कहा कि केजरीवाल को सोशल मीडिया पर अफवाह नहीं फैलाने की भी सख्त हिदायत दी है।
आप के प्रतिनिधियों के सामने रखे गये हैं ईवीएम मशीन
चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि जिन ईवीएम मशीनों को मतदान स्थल पर पहुंचाया गया है उसे आप के सदस्यों सहित अन्य पार्टियों के सदस्यों के सामने पहुंचाया गया है। साथ इन सारे प्रतिनिधियों के सामने इन ईवीएम मशीनों को सुरक्षित कमरे में सीलबंद किया गया है। यही नहीं इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग तक की गयी है। ऐसे में ईवीएम मशीनों में धांधली के केजरीवाल के आरोपों को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।













Click it and Unblock the Notifications