वोटर लिस्ट में सुनिश्चि‍त करें अपना नाम क्योंकि जल्द होंगे लोकसभा चुनाव

Election Commission pulls socks for Loksabha Election
नई दिल्ली। चार राज्यों में चुनावी शोर थमते ही चुनाव आयोग ने अगले चुनाव यानी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकने की तैयारी शुरू कर दी है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर निर्वाचन आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्दोष मतदाता सूची बनाने को कहा है।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने इस संबंध में सभी राज्यों को निर्देश दिये हैं कि सभी जिलों की मतदाता सूची स्वच्छ और स्वतंत्र चुनाव की आधारशिला है। लिहाजा उन्हें निष्पक्षता के साथ तैयार कर लिया जाये।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस सम्पत ने शनिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग ने 2014 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले आम चुनाव में 78 करोड़ लोगों के वोट डालने की संभावना है। इस चुनाव के लिए 800,000 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे और 11.8 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग किया जाएगा। आम चुनाव अगले वर्ष अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने यह भी कहा कि नई लोकसभा एक जून 2014 तक गठित कर दी जाएगी। इससे साफ है कि लोकसभा चुना बोर्ड इम्तहान के ठीक बाद यानी अप्रैल-मई में ही होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+