5 राज्यों के एग्जिट पोल पर 29 अप्रैल तक रोक, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल और असम में शनिवार को पहले चरण का मतदान होगा, जिसके लिए चुनाव प्रचार गुरुवार शाम को ही थम गए थे। अब ये चुनावी पर्व पांचों राज्यों में 29 अप्रैल तक चलेगा। वोटिंग को देखते हुए चुनाव आयोग ने सभी मीडिया हाउस के लिए एक नोटिस जारी किया है, जिसके तहत किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं जिसने भी इस आदेश का पालन नहीं किया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कितनी सीटों पर वोटिंग?
पश्चिम बंगाल की 30 सीटों और असम की 47 सीटों के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6:30 बजे तक चलेगा, जबकि असम में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक का वक्त रखा गया है। दोनों ही राज्य चुनाव की दृष्टि से काफी संवेदनशील हैं, जिस वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications