दिल्ली में चल रही है चुनाव आयोग की अहम बैठक, महाराष्ट्र-हरियाणा-झारखंड चुनाव को लेकर हो सकती है चर्चा
नई दिल्ली। चुनाव आयोग की अहम बैठक दिल्ली में चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि देश के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो सकता है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस बैठक में चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हो सकती है।

हालांकि, एक खबर ये भी आ रही है कि पहले महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव होंगे और झारखंड में बाद में। ऐसे में कहा जा रहा है कि इन दो राज्यों के चुनाव के लिए पहले नोटिफिकेशन जारी होगा। खबरों के मुताबिक इन दोनों राज्यो में दिवाली से पहले नई सरकार का गठन हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications