महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग आज कर सकता है ऐलान

नई दिल्ली। इस वर्ष महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा का चुनाव होना है, ऐसे में चुनाव आयोग दोनों ही राज्यों में चुनाव की तारीख का आज ऐलान कर सकता है। चुनाव आयोग के सूत्रों की मानें तो आयोग ने दोनों राज्यों में चुनाव कराने की तैयारी कर ली है, जिसके बाद आज दोनों ही राज्यों में चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है। सूत्रों की मानें तो दोनों ही राज्यों में अक्टूबर माह में चुनाव होंगे। वर्ष 2014 में 12 सितंबर को दोनों ही राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया था।

election commission

महाराष्ट्र और हरियाणा में पिछले वर्ष 15 अक्टूबर को चुनाव हुआ था जबकि चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित कर दिए गए थे। ऐसे में आज चुनाव आयोग द्वारा दोनों राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करते ही महाराष्ट्र और झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिसकी वजह से प्रदेश में किसी भी तरह की नई योजना का ऐलान नहीं किया जा सकता है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी तरह का ऐलान नहीं कर सकती है।

दोनों ही राज्यों में चुनाव के मद्देनजर होने वाले खर्चों पर नजर रखने के लिए आयकर विभाग ने 110 आईआरएस अधिकारियों को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया है जोकि दोनों राज्यों में चुनाव के दौरान होने वाले काले धन के इस्तेमाल पर नजर रखेंगे और किसी भी तरह का मामला सामने आने पर इसकी जांच करेंगे। 23 सितंबर को चुनाव आयोग ने तमाम अधिकारियों को बुलाया था और उन्हें यह जिम्मा सौंपा था। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने प्रत्यक्ष कर बोर्ड से तमाम अधिकारियों को उनके प्रभार से मुक्त करने को कहा है जिससे कि उन्हें चुनाव की ड्यूटी में लगाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+