गोडसे पर दिए बयान से बढ़ सकती हैं प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भोपाल सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर अब वो मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। एक ओर पार्टी से इस बयान से किनारा कर उन्हें सार्वजनिक तौर पर उन्हें माफी मांगने को कहा तो वहीं अब चुनाव आयोग ने इस बयान को लेकर संज्ञान लिया है।

 Election Commission has sought factual report from Chief Electoral Officer by tomorrow in the matter of Pragya Singh Thakurs statement on Nathuram Godse

भोपाल सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे पर दिए गए बयान को लेकर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्य प्रदेश चुनाव अधिकारी से इस मामले को लेकर कल तक रिपोर्ट मांगी है। चुनाव आयोग ने कल तक इस मामले की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले पर अपने बयान को प्रज्ञा ठाकुर ने अपना निजी बयान बताया है। उन्होंने कहा कि नाथू राम गोडसे पर उनका बयान उन के निजी विचार है, जिससे पार्टी का कोई लेना- देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं उनके लिए माफी मांगती हूं।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वो महात्मा गांधी ने देश के लिए जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता है। इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे पर दिए अपने बयान को लेकर सफाई दी और कहा कि वो अपने संगठन भाजपा में निष्ठा रखती हैं। इस बयान को लेकर भाजपा ने अपना पल्ला झाड़ लिया और कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के बयान से भाजपा सहमत नहीं है। पार्टी उनसे इस मामले पर सफाई देने और माफी मांगने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+