चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई की कार को रोककर की जांच, जानें पूरा मामला
कर्नाटक चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम सख्त हो चुकी है उसने शुक्रवार को सीएम बोम्मई कार तक को रोककर उसकी तलाशी ली।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान बीते बुधवार को भारत का चुनाव आयोग कर चुका है। वहीं चुनाव के दौरान चुनाव आयोग नियमों को लेकर बेहद शख्ती बरत रहा है। इतना ही नहीं शुक्रवार को चुनाव की फ्लाइंट स्क्वायड टीम ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली।
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई की कार की चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने ये तलाशी तब ली जब सीएम डोड्डाबल्लापुर में श्री घाटी सुब्रमण्य मंदिर जा रहे थे।
याद रहे राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। जिसके चलते चुनाव आयोग की स्क्वायड टीम सख्ती से तलाशी कर रही है।गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा की थी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को एक ही चरण में होगा। वोटों की गिनती 13 मई को होनी है।
कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं जिसके लिए चुनाव हो रहे हैं। कर्नाटक की सत्तारूढ़ भाजपा के पास 119 सीटें हैं, कांग्रेस के पास 75 सीटें हैं और जेडी एस के पास 28 सीटें हैं।
विधानसभा चुनाव महीनों दूर होने के बावजूद, भाजपा, कांग्रेस और जद (एस) सहित राजनीतिक दलों ने पहले ही एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस और जेडी एस भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भाजपा सरकार को निशाना साध रही है। कर्नाटक में चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही यहां राजनीतिक माहौल गर्म हो चुका है।
#WATCH | Karnataka CM Basavaraj Bommai's car checked by the Flying Squad team of the Election Commission as he was on his way to Sri Ghati Subramanya Temple in Doddaballapur
Model Code of Conduct is enforced in the State in view of the May 10 Assembly elections. pic.twitter.com/esBkFcIMAL
— ANI (@ANI) March 31, 2023












Click it and Unblock the Notifications