चुनाव आयोग ने केजरीवाल को लगाई फटकार, भविष्य में आचार संहिता के उल्लंघन पर मान्यता हो सकती है रद्द
चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल के रिश्ववत वाले बयान पर सख्ती दिखाते हुए कड़ी फटकार लगाई है और भविष्य में आचार संहिता के उल्लंघन पर मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी है।
नई दिल्ली। इसी महीने गोवा में हुई एक चुनावी रैली के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा था कि कांग्रेस और भाजपा के लोग अगर उन्हें पैसे दें तो ले लें और वोट आम आदमी पार्टी को दे दें। चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर सख्ती दिखाते हुए कड़ी फटकार लगाई है। चुनाव आयोग ने केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह इसी तरह से आचार संहिता का उल्लंघन करते रहेंगे तो इससे उन्हें ही दिक्कत होगी। आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने पर आम आदमी पार्टी की मान्यता खत्म करने जैसे सख्त कदम भी उठाए जाने की चेतावनी चुनाव आयोग ने दी है।

चुनाव आयोग ने केजरीवाल को नसीहत दी है कि आगे से अपने भाषणों में संयम बरतें। आयोग ने कहा कि भविष्य में आचार संहिता का उल्लंघन होने की स्थिति में आयोग लेक्शन सिंबल्स (रिजर्वेशन ऐंड अलॉटमेंट) ऑर्डर ऐक्ट के पैरा 16 के तहत अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ कार्रवाई करेगा। आपको बता दें कि पैरा-16 के तहत चुनाव आयोग को यह अधिकार है कि वह आचार संहिता का उल्लंघन होने पर किसी भी पार्टी की मान्यता खत्म कर सकता है। इससे पहले 16 जनवरी को अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग की तरफ से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications