शिकायतों के बाद अब नई EVM मशीनें खरीदेगा चुनाव आयोग, छेड़छाड़ होने पर बंद कर देंगी काम

राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद अब नई ईवीएम मशीनें खरीदेगा चुनाव आयोग।सेल्फ डायग्नोस्टिक सिस्टम से लैश इन मशीनों को खरीदनें के लिए आयोग 1940 करोड़ रुपए खर्च करेगा।

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को लेकर कई सवाल उठे। ईवीएम मशीन में छेड़खानी को लेकर राजनीतिक दलों ने सवाल उठाए। इन शिकायतों के बाद अब निर्वाचन आयोग ने नई ईवीएम मशीनों को खरीदने का फैसला किया है।

 Election Commission to buy new EVM machines, says they will stop working if tampered with

अब चुनाव आयोग ऐसी ईवीएम मशीनें खरीदने की तैयारी कर रहा है, जो इनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश होने पर काम करना बंद कर देंगी। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक चुनाव आयोग ऐसी ईवीएम मशीनों को खरीदने की सोच रहा है, जिसमें सेल्फ डायग्नोस्टिक सिस्टम लगा है। ये ईवीएम किसी भी तरह की छेड़छाड़ किए जाने पर काम कर देना बंद कर देगा।

विधि मंत्रालय के मुताबिक नई ईवीएम मशीनों को खरीदने में लगभग 1940 करोड़ रुपए का खर्च होगा। विधि मंत्रायल ने चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर बताया कि ये मशीनें 2018 के लोकसभा चुनाव से एक साल पहले आ सकती हैं। इसके साथ ही साल 2006 में खरीदी गई 9,30,430 ईवीएम मशीनें जल्द बदल जाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ये मशीनें काफी पुरानी हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+