Lok Sabha Elections 2019: जम्मू कश्मीर के लिए तीन स्पेशल ऑब्सर्वर नियुक्त

नई दिल्‍ली। चुनाव आयोग ने आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जम्मू कश्मीर के लिए तीन पूर्व आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को विशेष पर्यवेक्षक यानी कि स्पेशल ऑब्सर्वर नियुक्त किया है। आयोग से रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरजीत सिंह गिल, 1977 बैच के आईएएस अधिकारी नूर मोहम्मद और 1982 बैच के आईएएस अधिकारी रहे विनोद जुत्शी को जम्मू कश्मीर का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों पर्यवेक्षक जल्द ही जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे।

Lok Sabha Elections 2019: जम्मू कश्मीर के लिए तीन स्पेशल ऑब्सर्वर नियुक्त

आपको बता दें कि नूर मोहम्मद उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे हैं और उनके पास चुनाव प्रबंधन का एक दशक का अनुभव है। वहीं, सीआरपीएफ के पूर्व महानिदेशक गिल के पास अशांत क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधन का व्यापक अनुभव है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में भी लम्बे समय तक सेवा दी है। इसके अलावा, केंद्र में सचिव रहे जुत्शी ने भी चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी सेवाएं केंद्र और राज्यों के स्तर पर दी हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है।

इस बार कुल सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहला चरण 11 अप्रैल को जबकि अंतिम चरण 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। इस बार भी ऐसे मतदाताओं की संख्‍या बड़ी है जो पहली बार वोट डालेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान करनेवालों की संख्या लगभग 90 करोड़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+