आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फेंस, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक चुनाव आयोग पांचों राज्यों में फरवरी में चुनाव कराकर मार्च में मतगणना का कार्यक्रम घोषित कर सकता है।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग आज पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। दिल्ली में आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक चुनाव आयोग पांचों राज्यों में फरवरी में चुनाव कराकर मार्च में मतगणना का कार्यक्रम घोषित कर सकता है। माना जा रहा है कि देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं। तारीखों के ऐलान के बाद पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

election commission आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फेंस, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय से सुरक्षा के मुद्दे पर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को भेजने की योजना भी तैयार है। चुनाव आयोग पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा के 18 मार्च को खत्म हो रहे कार्यकाल को ध्यान में रखकर तारीखों का ऐलान कर सकता है। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब में एक ही चरण में चुनाव हो सकता है जबकि उत्तर प्रदेश मे यह कई चरणों में होगा। उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। हाल ही में यूपी बोर्ड ने परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया था जिसके बाद आयोग ने इसे रद्द करते हुए निर्देश जारी किया था कि बिना उसकी अनुमति के परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया जाए।

सीएम पद के लिए पहली पसंद अखिलेश यादव

गौरतलब है कि मंगलवार को ही एबीपी न्यूज और सीएसडीएस ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को लेकर एक सर्वे के नतीजे घोषित किए थे। इस सर्वे में उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों में सीएम के चेहरे के लिए अखिलेश यादव ने बाजी मारी। सर्वे में अखिलेश यादव को सीएम के लिए सबसे ज्यादा 28 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। वहीं उनकी प्रतिद्वंदी मायावती को 21 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता योगी आदित्यानाथ को 4 फीसदी लोगों ने जबकि मुलायम को 3 फीसदी लोगों ने भावी सीएम के लिए पसंद किया है। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार के कामकाज को लेकर किए गए सवाल पर अखिलेश ने मोदी पर भी बाजी मारी है। सर्वे में 34 फीसदी लोग अखिलेश यादव के काम से संतुष्ट हैं जबकि पीएम मोदी के काम से 32 फीसदी लोग संतुष्ट हैं। ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के पहले चुनावी सर्वे की दस बड़ी बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+