नरेंद्र मोदी चौकीदार बनने को तैयार

मैसूर में आम जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप मुझे 300 से ज्यादा सीटें जीतकर दिलाइए और उसके बाद मैं चौकीदार बनकर आप सभी की रक्षा करुंगा। नरेंद्र मोदी ने आम जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'आप मुझे 300 सीटों के साथ दिल्ली की कुर्सी पर बैठने का मौका दीजिए, मैं आप सभी भारतवासियों को सुख, चैन और शांति की जिंदगी दूंगा।' भारत की अर्थव्यवस्था के विषय में बोलते हुए मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री पी चिंदबरम समेत सोनिया और राहुल के काले कारनामों की वजह से रुपए की कीमत विश्व के बाजार में हर दिन गिरती रही लेकिन देश की सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि रुपए के अवमूल्यन के समय भी कांग्रेस गरीबों का खून चूसती रही।












Click it and Unblock the Notifications