शराब जैसी है स्मृति ईरानी, एकता कपूर ने शेयर की पुरानी फोटो
नई दिल्ली। टीवी की रानी कही जाने वाली एकता कपूर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक दूसरे की अच्ची दोस्त मानी जाती है। इसकी दोस्ती वर्षो पुरानी है। बतौर एक्टर स्मृति ईरानी को पहचान एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू से ही मिली थी। इसके बाद से ही दोनों की दोस्ती पक्की हो गई।

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी और एकता की दोस्ती 18 साल पुरानी है। साल 2003 में स्मृति ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया और उन्होंने 2004 में लोकसभा चुनाव लड़ा। इसके बाद से वो धीरे-धीरे टीवी से दूर होती चली गई और राजनीति में उनकी पैठ बढ़ती गई। स्मृति एक अच्छी प्रवक्ता के तौर पर जानी जाती हैं। राजनीति में उनकी अलग साख है। पार्टी में उनका ओहदा काफी अहम है। हालांकि राजनीति में व्यस्तता के बावजूद वो अपनी दोस्ती को पूरा वक्त देती है।












Click it and Unblock the Notifications