एकता कपूर ने बेटे को दिया पिता जितेंद्र के बचपन का नाम, बताते हुए हुईं भावुक

मुंबई। सरोगेसी के जरिए मां बनीं एकता कपूर ने अपने बेटे को पिता का नाम दिया है। फिल्म और टीवी धारावाहिक निर्माता एकता कपूर ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है। एकता के पिता मशहूर एक्टर जितेंद्र का नाम भी बचपन में रवि कपूर ही थी। बाद में उनको जितेंद्र नाम दिया गया और वो इसी नाम से फिल्मों में मशहूर हुए। अब उनके नवासे को भी बेटी एकता ने रवि नाम दिया है।

लिखा भावुक संदेश

लिखा भावुक संदेश

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक संदेश लिखते हुए बेटे के नाम की जानकारी दी है। एकता ने लिखा, भगवान के करम से, मैंने अपने जीवन में कई सफलताओं को देखा है, लेकिन मेरे जीवन में इस खूबसूरत बच्चे के आने की भावना पूरी दुनिया से अलग है। मेरे लिए ये बताना मुश्किल है कि मेरे बच्चे के जन्म ने मुझे कितना खुश किया है।आज मैं मां बनकर बहुत धन्य महसूस कर रही हूं। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक भावनात्मक क्षण है। मैं नन्हें रवि कपूर की मां बनकर बेहद खुश हूं। मैं डॉ नंदिता पलशेतकर को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिनके निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के कारण मैं अपना सपना पूरा कर पाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर नन्हें रवि के लिए प्यार और दुआओं के लिए भी गुजारिश की है।

सरोगेसी के जरिए हुआ बेटे का जन्म

सरोगेसी के जरिए हुआ बेटे का जन्म

एकता कपूर सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। सरोगेसी के जरिए बीती 27 जनवरी को उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ। जन्म के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और बहुत जल्द घर आएगा। नए मेहमान के स्वागत को लेकर कपूर परिवार जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है।

लगातार मिल रही बधाईयां

लगातार मिल रही बधाईयां

एकता कपूर के मां बनने की खबर मिलने के बाद बॉलीवुड से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने ट्विटर पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा है, 'बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार एकता कपूर को। मातृत्व और इस खुशी में आपका स्वागत है। वहीं, एकता कपूर के करीबी दोस्त और फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा है, 'और यह आज सुबह की सबसे बड़ी दिल छू लेने वाली खबर है। एकता को बहुत-बहुत बधाई। मातृत्व और खुशियों की दुनिया में आपका स्वागत है। भगवान आपके बच्चे को अच्छा स्वास्थ्य और बहुत सारी मस्ती दे।'

तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए बने पिता

तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए बने पिता

2016 में एकता कपूर के भाई तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य का जन्म भी सरोगेसी से हुआ था। वहीं शाहरुख खान के बेटे अबराम, करण जौहर के बच्चों यश और जूही का जन्म भी सरोगेसी से हुआ था। जितेंद्र और शोभा कपूर की बेटी एकता कपूर अपने टीवी धारावाहिकों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने हाल ही में 'कसौटी जिंदगी की' का दूसरा सीजन रिलीज किया है। कसौटी जिंदगी की-2 के अलावा, वह अल्टबालाजी के जरिए कई वेब-सीरीज के निर्माण में लगी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+