प्लास्टिक सर्जरी को श्रीदेवी की मौत का कारण बताने वालों को एकता कपूर ने दिया जवाब
Recommended Video

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि श्रीदेवी पर खुद को जवान रखने का काफी दबाव था। इसके लिए श्रीदेवी ने प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई और यही श्रीदेवी की मौत का कारण भी बनी। इस तरह की पोस्ट करनों वालों के खिलाफ एकता कपूर ने अपना गुस्सा निकाला है।

एकता कपूर ने ट्वीट करके कहा- "बुरा सोचने वालों कृपया (जैसा कि मेरे डॉक्टर ने बताया) एक बार मान लो कि आबादी के एक प्रतिशत लोगों को बिना किसी दिल की खराबी या किसी प्रकार की सर्जरी के कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकना) आ सकता है। यह नियति है न कि वैसा जैसे कि बुरी अफवाहों के व्यापारी पेश करते हैं।"
श्रीदेवी को लेकर इस वायरल मैसेज में एक पियाली गांगुली नाम की महिला का जिक्र है। कहा जा रहा है पियाली गांगुली कई बॉलीवुड सितारों के करीबी हैं। पोस्ट में कहा गया है कि पियाली गांगुली करीब 5 साल पहले श्रीदेवी से मिली थीं। पियाली गांगुली ने पाया कि श्रीदेवी काफी खूबसूरत लग रही हैं लेकिन वो खुश नहीं हैं।
बता दें, श्रीदेवी की मौत शनिवार को दुबई में हुई थी, दुबई के अमीरात टॉवर होटल में वो अपने कमरे के बाथरूम में बेहोश हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया।
कानूनी औपचारिकताओं के कारण श्रीदेवी का शरीर अभी तक भारत नहीं पहुंचा है। हालांकि, श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है। आज श्रीदेवी के के शव को उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा और वो आज मुंबई भी पहुंच जाएगा।
खलीज टाइम्स के मुताबिक अनुसार श्रीदेवी के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन इसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद मुंबई में उनका अंतिम संस्कार होगा।
यह भी पढ़ें-प्लास्टिक सर्जरी और जवान दिखने की चाहत से हुई श्रीदेवी की मौत, वायरल पोस्ट का दावा












Click it and Unblock the Notifications