प्लास्टिक सर्जरी और जवान दिखने की चाहत से हुई श्रीदेवी की मौत, वायरल पोस्ट का दावा
Recommended Video

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की हार्ट अटैक से हुई अचानक मौत से पूरा देश स्तब्ध है। सोशल मीडिया श्रीदेवी के लिए शोक संदेशों से भरा पड़ा है। इस बीच इन सभी शोक संदेशों के बीच सोशल मीडिया पर श्रीदेवी को लेकर एक और मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में कहा गया है कि श्रीदेवी पर खुद को जवान रखने का काफी दबाव थे। इसके लिए श्रीदेवी ने प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई और यही श्रीदेवी की मौत का कारण भी बनी।

श्रीदेवी नहीं थी खुश
श्रीदेवी को लेकर इस वायरल मैसेज में एक पियाली गांगुली नाम की महिला का जिक्र है। कहा जा रहा है पियाली गांगुली कई बॉलीवुड सितारों के करीबी हैं। पोस्ट में कहा गया है कि पियाली गांगुली करीब 5 साल पहले श्रीदेवी से मिली थीं। पियाली गांगुली ने पाया कि श्रीदेवी काफी खूबसूरत लग रही हैं लेकिन वो खुश नहीं हैं।

श्रीदेवी को नहीं रहा था अपनी खूबसूरती पर भरोसा
पियाली ने बाद में पाया कि श्रीदेवी पर कम वजन, बिना झुर्रियों वाला चेहरा और कम उम्र की दिखने का काफी दबाव था। इस पोस्ट के अंत में लिखा है कि श्रीदेवी को अपने और अपनी खूबसूरत के ऊपर भरोसा नहीं था इसलिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेना शुरू कर दिया था। हालांकि ये वायरल पोस्ट पूरी तरह कोर काल्पनिक है या इसमें कुछ सच्चाई भी है? ये अभी तक पता नहीं चला पाया है।

ऐसे हुई श्रीदेवी की मौत
दुबई के अखबार खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीदेवी अमीरात टावर्स नाम के शानदार होटल में रुकी थीं। शनिवार रात को उनके साथ कोई नहीं था। न पति बोनी कपूर, न बेटी जाह्नवी और न बेटी खुशी। होटल के कमरे में वह अकेली थीं। इसी दौरान वह बाथरूम में गईं और उनका पैर फिसल गया। गिरने के बाद वह बेहोश हो गईं थीं। इसके बाद श्रीदेवी को रशीद हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इंडियन कॉन्सुलेट के सूत्रों के मुताबिक, उन्हें जब तक अस्पताल लाया गया था तब तक वह दम तोड़ चुकी हैं।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
गायब हुई Monalisa? क्या पति फरमान खान का है इसके पीछे हाथ? मां बोली- 'इस मुस्लिम मर्द ने मेरी बेटी के साथ' -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications