महाराष्ट्र सियासी संकट: वडोदरा में बीती रात मिले शिंदे और फडणवीस, दोनों नेताओं में सरकार बनाने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, जून 25। महाराष्ट्र के सियासी संकट में एक जबरदस्त मोड़ आ गया है। दरअसल, शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, एकनाथ शिंदे शुक्रवार की रात गुवाहाटी से निकले थे और उन्होंने वडोदरा में जाकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। बताया यह भी जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान अमित शाह भी वडोदरा में मौजूद थे। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं है कि अमित शाह इस मुलाकात का हिस्सा थे या नहीं।

Eknath shinde meets with Devendra fadnavis

क्या हुआ बीती रात?

रिपोर्ट के मुताबिक, एकनाथ शिंदे प्राइवेट जेट से कल रात गुवाहाटी से वडोदरा रवाना हुए थे और वहां जाकर उन्होंने फडणवीस से मुलाकात की। फडणवीस से मुलाकात करने के बाद एकनाथ शिंदे शनिवार सुबह 6.45 बजे गुवाहाटी वापस लौट आए। वहीं देवेंद्र फडणवीस को लेकर यह कहा जा रहा है कि वो रात 10:30 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। शिंदे से मुलाकात के बाद वो भी मुंबई लौट आए हैं। अमित शाह को लेकर भी यह खबरें हैं कि कल रात वो वडोदरा के सर्किट हाउस में थे।

महाराष्ट्र की सियासत में फंसा पेंच

आपको बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में अब एक नया पेंच फंस गया है। रिपोट्स के मुताबिक, एक तरफ शिंदे ने बीजेपी की तरफ सरकार बनाने की कवायद शुरू की है तो वहीं दूसरी तरफ डिप्टी स्पीकर ने शिवसेना के 16 बागी विधायकों को नोटिस जारी कर दिया है। शिवसेना की अर्जी पर डिप्टी स्पीकर ने बागी विधायकों को नोटिस भेजा है ओर 27 जून तक शाम 5:30 बजे तक जवाब देने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+