महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार, 45 मंत्री होंगे शामिल, जानें शिंदे सेना और बीजेपी से कितने-कितने होंगे: सूत्र
महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद अब जल्द ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कैबिनेट विस्तार करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे के कैबिनेट में 45 मंत्री शामिल होंगे।
मुंबई, 07 जुलाई : महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद अब जल्द ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कैबिनेट विस्तार करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे के कैबिनेट में 45 मंत्री शामिल होंगे। जिनमें से 25 मंत्री बीजेपी से और 13 मंत्री एकनाथ की शिवसेना से होंगे। बाकी सात मंत्री निर्दलीय से होंगे। मुख्यमंत्री और उनके उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलावा एक पूर्व मुख्यमंत्री समेत अधिकांश मंत्री नए होंगे।
Recommended Video

नए चेहरे को मौका
सूत्रों का कहना है कि बीजेपी अगले महाराष्ट्र चुनाव से पहले नए चेहरों को परखना चाहती है। 48 वर्षीय एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में तख्तापलट कर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार को गिरा दिया। इसके बाद बीजेपी के सहयोग से महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री बन गए। देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

शिंदे सेना और बीजेपी के बीच फॉर्मूला तय
सूत्रों का कहना है कि शिंदे सेना और भाजपा के बीच फार्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्र के मुताबिक शिवसेना को हर तीन विधायकों के लिए एक मंत्रालय मिलेगा और बीजेपी को हर चार विधायकों के लिए एक पद मिलेगा। शिंदे सहित 16 विधायकों की संभावित अयोग्यता पर 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

लंबी सियासी उठापटक के बाद सीएम बने
बता दें कि लंबी सियासी उठपटक के बाद जिस तरह से शिंदे सीएम की कुर्सी पर विराजमान हुए, वो अपने आप में काफी हैरान कर देने वाली बात है। शिंदे मुख्यमंत्री बन जाएंगे इस बारे में शायद शिंदे ने भी नहीं सोचा था, फिलहाल उनके परिवार वालों और समर्थकों के लिए ये एक बहुत बड़ा मौका है इसलिए वो जश्न मनाने से पीछे नहीं हटे।

पत्नी ने ड्रम बजाकर किया स्वागत
सीएम बनने के बाद जब एकनाथ शिंदे पहली बार मंगलवार को अपने घर ठाणे पहुंचे तो उनका परिवार वालों ने भव्य स्वागत किया तो वहीं उनकी पत्नी लता ने ड्रम बजाकर अपने पति का वार्म वेलकम किया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

नाव हादसे में खोया था बेटों को
मालूम हो कि लता शिंदे और एकनाथ शिंदे मूल रूप से सतारा के रहने वाले हैं लेकिन रोजी-रोटी की तलाश में वो ठाणे आ गए थे। साल 2000 में इन दोनों ने एक नाव हादसे में अपने दो बेटों को खो दिया था












Click it and Unblock the Notifications