एकनाथ शिंदे ने फिर खेला 'बालासाहेब का शिव सैनिक' कार्ड, वापसी पर बोली ये बात
बागी एकनाथ शिंदे ने फिर खेला 'बालासाहेब का शिव सैनिक' कार्ड, वापसी पर बोली ये बात
मुंबई, 22 जून : महाराष्ट्र में शिवसेना नेता और सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे ने बगावत कर भूचाल ला दिया है। उद्धव ठाकरे ने जहां साफ लफ्जों में कह दिया है कि मेरा इस्तीफा लिखा हुआ तैयार है और जो भी शिवसैनिक मुख्यमंत्री बनना चाहता है वो बन सकता है। हालांकि इस ऑफर से ठीक पहले ही एकनाथ शिंदे ने बुधवार को ये बात दोहरा चुके हैं कि उनका अपनी शिवसेना पार्टी के साथ संबंध तोड़ने की योजना नहीं है और वो हमेशा "बालासाहेब ठाकरे के शिव सैनिक" बने रहेंगे।

Recommended Video
न्यूज 18 को दिए गए इंटरव्यू में एकनाथ शिंदे ने ये बयान दिया। उन्होंने कहा ठाकरे की हिंदुत्व लाइन का पालन कर रहे थे और अपने एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि 40 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा करने वाले शिंदे ने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में डिटेल देने से इंकार किया। इसके साथ अपनी अलग पार्टी बनाने के विषय पर बात करने से इंकार कर दिया।
बता दें शिंदे के इस बयान कुछ घंटे बाद ही महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने बयान फेसबुक लाइव पर कहा कि
यदि विधायक कहते हैं तो मैं महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा अगर एक भी व्यक्ति या विधायक मेरे खिलाफ है तो मैं ये पद छोड़ दूंगा। यह मेरे लिए बहुत शर्मनाक है अगर एक भी विधायक मेरे खिलाफ है। मैं हैरान हूं क्योंकि अगर कांग्रेस और एनसीपी ने कहा कि मुझे सीएम नहीं बनना चाहिए तो यह अलग है, लेकिन आज कमलनाथ ने भी कहा कि मुझे सीएम बनना चाहिए। लेकिन जब मेरे अपने लोग (विधायक) मुझे नहीं चाहते हैं, मैं क्या कह सकता हूं?












Click it and Unblock the Notifications