दाऊद कनेक्शन और जमीन घोटाले के आरोप में फंसे मंत्री एकनाथ खडसे का इस्तीफा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जमीन घोटाले के आरोप और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से कथित बातचीत मामले में बुरे फंसे महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे ने अपना इस्तीफा दे दिया है। खडसे ने आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात की और इस्तीफा सौंप दिया। जलवा हो तो MP पूनम महाजन जैसा, फ्लाइट ना छूटे इसलिए रेलवे ने दौड़ा दी स्पेशल ट्रेन

ध्यान देने वाली बात ये थी कि आज जिस गाड़ी से खड़से सीएम के आवास वर्षा बंगले पर आए थे उस गाड़ी की लालबत्ती को कपड़े से कवर किया गया था। उल्लेखनीय है कि पार्टी नेतृत्व खडसे के खिलाफ जांच पूरी होने तक उनका इस्तीफा चाहता था। खडसे पर बड़ी कार्रवाई को लेकर फड़नवीस ने गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी।
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री के साथ करीब 35 मिनट की बैठक में फड़नवीस ने साफ शब्दों में कहा कि खडसे के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। यही नहीं, बताया जाता है कि सीएम ने पीएम से कहा कि मंत्री के खिलाफ पुख्ता सबूत भी पेश किए जा रहे हैं, वहीं लैंड डील का मामला कंफ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट का है।












Click it and Unblock the Notifications